National Sports Day 29 August, 2022: इस खास वजह से मनाया जाता है और जानें बॉलीवुड स्टार्स जो एक खिलाड़ी भी हैं

National Sports Day 29 अगस्त को मनाने के पीछे हॉकी के लिजेंड मेजर ध्यानचंद है जिन्हें 'हॉकी का जादूगर' भी कहा जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।

मेजर ध्यानचंद विश्न खेल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किए है।

उन्हें 'हॉकी विजार्ड' का टाइटल भी दिया गया था। मेजर ध्यानचंद को हॉकी में अपने योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है जोकि देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवार्ड है।

यही कारण है कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के दिन राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जाता है ताकि हॉकी के जादूगर को हर साल याद किया जा सके।

बॉलीवुड स्टार्स जो एक खिलाड़ी भी हैं 1 Kartik Aryan-  ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब, कार्तिक आर्यन इस टीम का हिस्सा भी है. अभिनेता ने खुलासा किया है कि खेल के प्रति उनका प्यार स्कूल से शुरू हुआ था।

2 Ranbir Kapoor- फुटबॉल के लिए रणबीर का प्यार बचपन से ही रहा है और वह स्कूल की फुटबॉल टीम का भी हिस्सा थे। रणबीर ने जर्सी नंबर 8 को एक हॉट स्पोर्ट के रूप में बनाया और कई फ्रेंडली मैच खेले।

3 Sabik salim- ने खुलासा किया था कि वह हमेशा एक क्रिकेटर बनना चाहते थे और जब वे 12 साल के थे, तब उन्होंने विराट कोहली के साथ क्रिकेट खेला था।

4 Deepika Padukone- राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी, दीपिका का खेल के प्रति लगाव काफी स्पष्ट है। बैडमिंटन के दिग्गजों में से एक प्रकाश पादुकोण की बेटी होने के नाते यह खेल उनके DNA में है।

5 Taapsee Pannu-  यह बात कम ही जानी जाती है कि वह स्क्वाश खेलने में काफी पारंगत है. स्क्वाश न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी फिट रहने का उनका तरीका है।

6 Aamir Khan को शतरंज का काफी शौक है। शतरंज खिलाड़ी आनंद विश्वनाथन के साथ भी आमिर खेल चुके हैं। फिल्म के सेट पर जब भी आमिर को वक्त मिलता है वो शतरंज खेलने लग जाते हैं।

7 Jacqueline Fernandez: कम ही लोग जानते हैं कि Jacqueline एक अच्छी घुड़सवार हैं। उन्होंने घुड़सवारी की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली हुई है। इसके अलावा उन्होंने तलवारबाजी भी सीखी है।

8 Randeep Hooda: को हमेशा से ही खेलों में काफी रुचि रही है। रणदीप को पोलो खेलने का शौक है। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। कई खेलों में तो उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।