SBI PO Admit Card 2022: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपने एसबीआई पीओ प्रवेश पत्र एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Steps to download SBI PO prelims Admit Cards 2022
1 एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं।
2 करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
3 एक नया पेज खुलेगा और उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
4 लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
5 आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
6 एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,673 पीओ पदों को भरा जाएगा। पीओ प्री परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मेन परीक्षा 2023 के पहले या दूसरे महीने में संभावित है। रिजल्ट मार्च 2023 तक जारी कर दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड में दी होंगी यह सभी महत्वपूर्ण डिटेल-
1. आवेदन संख्या
2. जन्म तिथि...
3. एग्जाम सेंटर
4. परीक्षा हॉल टिकट नंबर
5. शिफ्ट का समय
6. परीक्षा तारीख
7. फोटो पहचान पत्र
8. एग्जाम डे गाइडलाइंस
बता दें कि परीक्षा चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
डिटेल नीचे देखें :
- पहली शिफ्ट - सुबह 9 बजे से 10 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट - सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
- तीसरी शिफ्ट - दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक
- चौथी शिफ्ट - शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक
दरअसल, वेबसाइट के अनुसार एडमिट कार्ड का लिंक अभी तक एक्टिव नहीं किया गया है और पेज पर लिखा है, "कॉल लेटर डाउनलोड प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।"
अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड का लिंक पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन लिंक एक्टिव नहीं किया गया है।
अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड का लिंक पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन लिंक एक्टिव नहीं किया गया है।
इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लिंक के एक्टिव होने तक की प्रतीक्षा करें। अभ्यर्थियों को अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।