Last updated on April 8th, 2023 at 09:37 pm
आज के दौर में हर इंसान चाहता है की उसका शरीर स्वस्थ रहे और देखने में आकर्षक लगे, परंतु आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से बढ़ता हुआ वजन एक बड़ी समस्या बन गया है। हमारी बिगड़ी हुई आहार शैली और दिनचर्या के कारण आज अधिकतर लोग बढ़ते वज़न और मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं।मोटापा न सिर्फ बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि आपकी पर्सनालिटी पर भी बहुत असर डालता है। हम वज़न और मोटापे को कम करने के बारे में सोचते है, इसके लिए एक्सरसाइज और डाइट भी करते है, लेकिन लाख कोशिशे करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पाते।
Table of Contents
किसमें छुपा है वज़न और मोटापा कम करने का सीक्रेट?
असल में, वज़न और मोटापा कम करने के लिए खान-पान पर नियंत्रण ज़रूरी माना गया है, जो कि एक सीमा तक ही संभव है। इसलिए वजन और मोटापे को कम करने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव करने के साथ-साथ एक्सरसाइज (व्यायाम) करना बहुत ज़रूरी होता है। हम आपको ऐसी असरदार एक्सरसाइजेज के बारे में बतायेगे जो आपके मोटापे को भगाने में और वज़न कम करने में बहुत मदद करती है।
But, If सब छोड़ो क्यूंकि अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए यह काम नहीं आते। उसके लिए हर रोज़ एक्सरसाइज करनी पड़ती है।

Top 10 एक्सरसाइजेज जो करे वज़न और मोटापा कम
1 टहलना (walking)
एक्सरसाइज में टहलना वज़न कम करने का सबसे आसान तरीका है। इसे किसी भी उम्र के व्यक्ति आसानी से कर सकते हैं। टहलने (walking) के लिए आपको कहीं बाहर जाने की ज़रुरत नहीं है, बल्कि आप अपने घर की छत पर टहल सकते है। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज चलकर/ब्रिस्क वॉक से एक इंसान सामान्य तौर पर एक घंटे में करीब 371 कैलोरी तक घटा सकता है, जो कि वज़न कम करने में मदद करती है।
रोज टहलने के फायदे क्या है?
- वजन को कम करने में मदद मिलती है।
- डाइजेशन बेहतर होता है।
- इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।
- हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
- ऊर्जा बढ़ती है, थकान और आलस दूर होता है।
- स्किन में ग्लो आता है।
- ब्रेन हेल्थ अच्छी होती है।
- कमर दर्द से राहत मिलती है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
2 साइकिल चलाना (cycling)
एक्सरसाइज में साइकिल चलाना एक मजेदार एक्टिविटी है। साइकिल चलाने से वज़न तो कम होता ही है, इसके साथ- साथ मांसपेशियों टोन होती है और हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे किसी भी उम्र के लोग कर सकते है और रोज़ाना 30 मिनट साइकिल चलाने से हमे कई फायदे होते है।
साइकिलिंग के फायदे क्या है ?
- तनाव से छुटाकारा
- शरीर का स्टैमिना बढ़ता है।
- मांसपेशियां मजबूत होती है।
- फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और फेफड़ों में मजबूती आती है।
- इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- वजन घटाने और पेट कम करने में मददगार है।
- कैंसर का खतरा कम होता है।
- शुगर के मरीज़ों के लिए फायदेमंद।
- गठिया की रोकथाम में मदद करे।
3 दौड़ना (Running)
मोटापा और वजन को तेज़ी से घटाने के लिए दौड़ना (running), सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इससे पूरे शरीर का एक साथ व्यायाम होता है। जो लोग नियमित रूप से दौड़ते है, उनका फिटनेस लेवल भी काफी हाई रहता है। पेट की चर्बी कम करना हो या जल्दी वजन घटाना हो दोनों के लिए रनिंग एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है।
रनिंग करने के फायदे क्या है?
- पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- वज़न और मोटापा कम होता है।
- अच्छी नींद आती है।
- टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
- हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
- हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है।
- दिल, शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है और इसका संतुलन बना रहता है।
- शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है।
- ब्रैस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है।
- सहनशक्ति बढ़ती है।
4 स्विमिंग/ तैरना (Swimming)
आजकल के दौर में स्विमिंग को एक परफेक्ट एक्सरसाइज माना जाता है, यह एक दिलचस्प स्पोर्ट्स है। स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसका असर सर से लेकर पैर तक होता है। केवल 30 मिनट की स्विमिंग से आप लगभग 255 कैलोरी बर्न कर लेते है। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि मोटापा और वज़न कम करने के लिए स्विमिंग एक अच्छा विकल्प है।
स्विमिंग के क्या फायदे है ? –
- मोटापा कम होता है।
- स्टैमिना बढ़ता है।
- पूरी बॉडी रिलैक्स होती है।
- शरीर लचीला बनता है।
- कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस रहती है।
- हड्डियां मजबूत होती है।
- दिल की बीमारियां और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।
- मानसिक तनाव कम होता है।
5 प्लैंक (Plank)
प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो फिट रहने में आपकी मदद करती है। प्लैंक (plank) एक्सरसाइज में शरीर को लगभग पुश अप्स की स्थिति में कुछ मिनट के लिए रोकने की कोशिश की जाती है। इस एक्सरसाइज का नियमित प्रयास करने से मासपेशियां मजबूत होती है। इसके साथ-साथ बेल्ली फैट और कुलहो पर जमे हुए फैट को कम करने में भी बहुत मदद करती है। अच्छे रिजल्ट के लिए इस एक्सरसाइज को कम से कम 60 सेकंड तक 3 बार करने की कोशिश करें।

प्लैंक के फायदे क्या है?
- बॉडी पोस्चर में सुधार होता है।
- शरीर का लचीलापन बढ़ता है।
- मेटाबोलिज्म तेज़ होता है।
- मूड अच्छा होता है।
- मासपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है।
6 रस्सी कूदना (Skipping)
वज़न घटाने के लिए रस्सी कूदना एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें पूरी बॉडी का इस्तैमाल होता है। एक सामान्य व्यक्ति अगर रस्सी कूदता है, तो वह 1 मिनट में 10 कैलोरी बर्न कर सकता है। कई मामलो में देखा गया है की रस्सी कूदने (skipping rope), वाले लोग अपने पेट की फैट को आसानी से कम कर लेते है। रस्सी कूदने का असर धीरे-धीरे होता है, परन्तु यह असर लम्बे समय तक रहता है।
रस्सी कूदने के फायदे क्या है?
- रोजाना रस्सी कूदने से स्ट्रोक व हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
- बेली फैट तो कम होता ही है, साथ में शरीर का बैलेंस और कोर्डिनेशन भी सुधरता है।
- रस्सी कूदने से हमारे शरीर के हार्मोन बैलेंस होते है, जिससे टेंशन और डिप्रेशन से मुक्ति मिलती है।
- चेहरे पर चमक आती है और स्टैमिना बढ़ता है।
- इससे आपके दिल, पैर, पेट की मसल्स, कंधे और कलाइयाँ और अंदर के अंगो का भी व्यायाम होता है।
7 पुश – अप्स (push -ups)
पुश अप एक बॉडी वेट एक्सरसाइज है, इसे नियमित रूप से करने से जल्दी वज़न कम होता है। यह अपर बॉडी के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइजेज में से एक है। क्यूंकि यह एक्सरसाइज आपके चेस्ट, शोल्डर, ट्राइसेप्स, कोर और टांगों को टारगेट करती है। जिससे एब्ज, कंधे, सीने और ट्राइसेप्स को मजबूती मिलती है।

पुश अप्स करने के फायदे क्या है ?
- वजन होता है कम
- शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है।
- रोजाना करने से चेस्ट की फैट कम होती है।
- आर्म्स/ बाजु टोन होती है।
8 जुम्पिंग जैक्स (Jumping jacks)
जुम्पिंग जैक्स जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें मुख्य रूप से जंप करना यानि कि कूदना होता है। यह एक ऐसी एक्टिविटी है जो पूरे शरीर से वसा को कम करने में बहुत मदद करती हैं। यह एक तीव्र आवेग वाला व्यायाम है जो शरीर में मौजूद कैलोरी को तेजी से कम करने में मदद करता हैं।
जुम्पिंग जैक्स के फायदे क्या है?
- वजन कम और मोटापा कम करने में मदद होती है।
- बोन डेंसिटी बढ़ती है।
- मसल्स स्ट्रेंग्थ बढ़ती है।
- हृदय और फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ती है।
- तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।
9 स्क्वाट जम्प (Squat jumps)
स्क्वाट जम्प एक हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है। यह एक्सरसाइज वेट लॉस और मसल गेन दोनों फ़िटनेस गोल्स को एक साथ पूरा करती है। एक Study के अनुसार HIIT (हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग) वर्कआउट 12 हफ़्ते करने से आपका आसानी से वज़न और मोटापा कम होता हैं और आपको अपनी डाइट में कोई बदलाव करने की ज़रूरत नहीं होती।
स्क्वाट्स जम्प के फायदे क्या है?
- जम्पिंग स्कवॉट्स रनिंग से ज्यादा कैलोरी बर्न करता है।
- इस एक्सरसाइज से लोअर बॉडी मसल्स टोन होते है।
- यह ग्लूट्स, इनर थाइस, आउटर थाइस और काफ मसल्स को टोन करने के लिए भी मदद करती है।
10 डांसिंग (Dancing)
डांसिंग वज़न और मोटापा कम करने का एक दिल्चपस और असरदार तरीका है। एक घंटा डांस करने से आप 300-600 कैलोरीज बर्न कर सकते है। हालांकि, यह आपके वजन और डांस की गति पर निर्भर करता है। डांस स्टाइल में आप हिप-हॉप डांस, सालसा डांस, बेल्ली डांस, फ्री स्टाइल डांस और ज़ुम्बा डांस कर सकते है। यह सभी डांस मोटापा और वज़न कम करने में बहुत ही लाभदायक है।
डांस करने के फायदे क्या है?
- डांस के दौरान हाथों-पैरों के साथ ही पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है।
- आप मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करते है।
- डांस करने से मन खुश रहता है और तनाव कम होता है।
- शरीर में लचीलापन आता है।
निष्कर्ष: इस बात में कोई संदेह नहीं कि स्वास्थ्य से अनमोल और कोई चीज़ नहीं है। हमारा शरीर एक मशीन की तरह है और इस मशीन को अच्छे से चलाने के लिए एक्सरसाइज बहुत ज़रूरी है। इससे हमारा शरीर हृष्ट-पुष्ट रहता है तथा मन और मुख प्रफुल्लित बनते है।
” The Road to the success may be bumpy, but stay committed to the process.”